ज़मीन खरीदने से पहले जान लें: अपने सपनों के घर के लिए सबसे अच्छा प्लॉट साइज़ कैसे चुनें?

Advertisement

अपना घर बनाना एक बहुत बड़ा सपना होता है, और इस सपने की शुरुआत होती है एक सही प्लॉट चुनने से। ज़मीन का साइज़ और उसका आकार (shape) ही तय करता है कि आपका घर कितना सुविधाजनक और आकर्षक बनेगा।

रियल एस्टेट विशेषज्ञ के अनुसार, प्लॉट का गलत चुनाव आपको भविष्य में डिज़ाइन की समस्याओं, जगह की बर्बादी, और यहाँ तक कि प्लॉट को बेचने में भी मुश्किल में डाल सकता है।

विशेषज्ञ के अनुभव पर आधारित, यहाँ एक विस्तृत गाइड दी गई है कि आपको कौन से प्लॉट साइज़ लेने चाहिए और किन गलतियों से बचना चाहिए, ख़ासकर ₹10–20 लाख का बजट रखने वाले मध्यम-वर्गीय परिवारों के लिए।

किस साइज का प्लॉट नहीं लेना चाहिये

1) ऐसे प्लॉट जिनकी गहराई बहुत ज़्यादा हो

विशेषज्ञ ऐसे प्लॉट साइज लेने से मन करते है जिनकी गहराई ज्यादा हो इससे आपका घर रेल के डिब्बे जैसा बनेगा।

2) बदुनिया यानी टेढ़े-मेढ़े आकार के प्लॉट कभी न खरीदें

‘बदगुनिया’ यानी टेढ़े-मेढ़े या अनियमित आकार के प्लॉट कभी न खरीदें। ऐसे प्लॉट की कंस्ट्रक्शन कराने, बेचने में दिक्कत आती है और इस साइज का प्लॉट में कुछ जगह खाली रह जाती है और इनका रेट भी जल्दी नही बढ़ता।

इस साइज का प्लॉट लेना चाहिये

विशेषज्ञ निचे दिये गये प्लाट साइज की सलाह देते क्योकि जब आप ऐसे प्लॉट लेते हो तो आपको बेचने में आसानी होती है, ऐसे प्लॉट जहा होते है वह एरिया भी जल्दी विकसित होता है और उस जगह के रेट भी जल्दी जल्दी बढ़ते है.

ज़रूरत/बजटसुझाया गया साइज़ (फ्रंट x गहराई)क्षेत्रफल (वर्ग फ़ीट)क्यों यह साइज़ बेहतर है?
कम बजट20 x 45 फ़ीट900 S.Q. Feetइस साइज़ में फ्रंट अच्छा मिलता है और गहराई भी ज़्यादा नहीं होती। इससे निर्माण लागत कम आती है।
सर्वोत्तम साइज़ (मिड-रेंज)25 x 50 फ़ीट1250 S.Q. Feetयह सबसे ‘परफेक्ट’ साइज़ है। इसमें पर्याप्त पार्किंग, अच्छे कमरे और किचन के लिए सही जगह मिल जाती है।
अधिक बजट30 x 60 फ़ीट1800 S.Q. Feetयह प्लॉट चौड़ा भी है और गहरा भी। यह साइज़ बड़ी गाड़ियों की पार्किंग और शानदार डिज़ाइन के लिए सबसे अच्छा है।

सही साइज़ का प्लॉट लेना सिर्फ़ घर बनाने की शुरुआत नहीं है, बल्कि एक स्मार्ट निवेश है। इन सलाहों को ध्यान में रखकर आप अपने लिए सबसे अच्छा प्लॉट चुन सकते हैं!

Leave a Comment